25 जनवरी 2019 - 13:52
सोशल साइटों से पहुंचने वाले ख़तरे के संबंध में तेहरान के जुमे के इमाम की चेतावनी

तेहरान के जुमे के इमाम ने दुश्मन की हर तरह की जंग की तय्यारी का उल्लेख करते हुए देश के अधिकारियों से सोशल मीडिया साइटों के संबंध में सचेत रहने की अपील की।

तेहरान के जुमे के इमाम ने दुश्मन की हर तरह की जंग की तय्यारी का उल्लेख करते हुए देश के अधिकारियों से सोशल मीडिया साइटों के संबंध में सचेत रहने की अपील की। हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि दुश्मन सोशल साइटों के ज़रिए आस्था को ख़राब करने के लिए सामूहिक हमला कर रहा है।

उन्होंने शुक्रवार को तेहरान में जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण में देश की आंतरिक क्षमता की ओर इशारा करते हुए कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे जनता की आर्थिक मुश्किलों के हल के लिए सही योजना बनाते हुए क़दम उठाएं।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण में इस्लामी क्रान्ति की सफलता की चालीसवीं वर्षगांठ के निकट होने की ओर इशारा करते हुए जनता से अपील की कि वह इमाम ख़ुमैनी और शहीदों की आकांक्षा के प्रति अपनी निष्ठा दर्शाने और इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के आज्ञापालन के वचन को दोहराने के लिए बड़ी संख्या में 22 बहमन बराबर 11 फ़रवरी की रैली में भाग ले।

ग़ौरतलब है कि इस साल 11 फ़रवरी को इस्लामी गणतंत्र ईरान अपनी सफलता की चालीसवीं सालगेरह मनाएगा।